Shamli News: कृष्णा नदी किनारे चला विशेष स्वच्छता अभियान,वार्डवासियों को किया जागरूक
शामली, सितम्बर 10 -- Shamli News: थानाभवन। जिला गंगा समिति, शामली के तत्वावधान में नगर पंचायत थानाभवन द्वारा गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा एवं अध्यक्ष मुशायदा पत्नी हाजी राव जमशेद के निर्देश पर कृष्णा नदी के किनारे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सफाई मित्रों एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से नदी किनारे फैले कचरे और अपशिष्ट को हटाकर सफाई कराई गई। नागरिकों से नदी और अन्य जलस्रोतों को कचरा मुक्त रखने तथा स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई। इसके बाद वार्ड नंबर-4 के मोहल्ला शाहविलायत स्थित सामुदायिक चौपाल पर वार्डवासियों के साथ बैठक आयोजित हुई। इसमें गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.