शामली, सितम्बर 22 -- Shamli News: थानाभवन। थानाभवन बजाज शुगर मिल की ओर से आयोजित कृषक गोष्ठी में अधिकारियों को किसानो का भारी गुस्सा झेलना पदा। किसानों ने भुगतान को लेकर मिल अधिकारियों पर जमकर कटाक्ष करते हुए गुस्से का इजहार किया। इस दौरान किसानों ने भुगतान न दिए जाने के कारण अन्य मिल से जोड़ने की मांग की। मंगलवार को नगर के एक वैंकट हाल में सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के तत्वावधान मे गोष्ठी का आयोजन किया गया।

किसानों की नाराजगी गोष्ठी में समय पर बकाया भुगतान नहीं होने को लेकर किसानों ने जमकर नाराजगी जताई। किसानों ने आरोप लगाया कि बजाज चीनी मिल प्रबंधन उनकी समस्याओं के समाधान में दिलचस्पी नहीं ले रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द बकाया गन्ना भुगतान किए जाने की मांग की।

आर्थिक परेशानियां किसानों ने बताया कि समय पर गन्ने का भुगतान नहीं मिल...