Shamli News: कुड़ाना सीएचसी में पांच नवजात कन्याओं का मनाया जन्मोत्सव
शामली, सितम्बर 21 -- Shamli News: शामली। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सोमवार को सीएचसी कुड़ाना में पांच नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में नवजात कन्याओं से केक कटवाकर उनका स्वागत किया गया। बालिकाओं को बेबी किट, फलों की टोकरी, कंबल और बेबी बिब सहित अन्य उपहार दिए गए। अधिकारियों ने बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया। वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक गजाला त्यागी ने महिलाओं को केंद्र की सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि हिंसा से पीड़ित महिलाओं को यहां चिकित्सा, कानूनी सलाह, पुलिस सहायता और मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराया जाता है। इस दौरान महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.