शामली, अक्टूबर 27 -- गौरगरीबा मार्ग पर जलभराव से परेशानी Shamli News: कांधला। कस्बे के गौरगरीबा मार्ग पर कीचड़ और जलभराव की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मार्ग की बदहाल स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां से गुजरने वाली शव यात्रा के दौरान भी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कीचड़ और भरे पानी के बीच से शव यात्रा गुजरने की स्थिति को देखकर स्थानीय लोगों में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने मार्ग की समस्या का स्थायी समाधान कराने और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है।कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी कल्लू की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मंगलवार देर शाम करीब 8:30 बजे परिजन और अन्य लोग शव यात्रा लेकर गौरगरीबा कब्रिस्तान की ओर निकले। इस दौरान मार्ग पर जगह-जगह जल...