शामली, अगस्त 18 -- Shamli News: खेत पर गए किसान के हाथ में जहरीले सांप ने काट लिया। किसान की हालत बिगड़ने पर परिजन किसान को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने किसान का उपचार किया। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गांव रामडा निवासी 42 वार्षिक किसान राजीव शर्मा अपने खेत पर काम कर रहा था। इस दौरान एक जहरीले सांप में किसान के हाथ में काट लिया। सांप के काटने के बाद किसान को बेहोशी छाने लगी। इसके बाद परिजन किसान को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने किसान का उपचार किया। डॉ. विकास वर्णवाल ने बताया कि किसान की हालत अब खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...