Shamli News: किसान के घर लाखो की चोरी, सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले उड़े चोर
शामली, सितम्बर 2 -- Shamli News: थानाभवन। थाना भवन क्षेत्र के गांव खेडा गदाई में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। खास बात यह है कि जिस मकान में चोरी हुई, वह भाजपा एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल के घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। घटना के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी यशवीर पुत्र पीतम के मकान में रात करीब 12 बजे अज्ञात चोर घुस गए। चोरों ने घर में रखी दो सोने की चेन, दो जोड़ी सोने के कुंडल, एक सोने की अंगूठी, पांच जोड़ी चांदी की पाजेब, एक चांदी की तगड़ी, सात चांदी के सिक्के और करीब तीन हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
घटना के समय परिवार की स्थिति घटना के समय यशवीर का बेटा प्रियंशु चौधरी अपने पिता के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.