शामली, सितम्बर 5 -- Shamli News: कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित कांधला कॉलेज के समीप किसान की ट्यूबवेल को चोरों ने निशाना बना लिया। शुक्रवार रात चोर ट्यूबवेल से केबिल, स्टार्टर और गन्ने की फसल में छिड़काव के लिए रखी दवाइयां चोरी कर ले गए। घटना से किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। कस्बा एलम निवासी किसान रामगोपाल ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित कांधला कॉलेज के समीप उसकी ट्यूबवेल है। शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने ट्यूबवेल पर धावा बोल दिया। चोर वहां से केबिल, स्टार्टर और गन्ने के खेत में छिड़काव के लिए रखी कीटनाशक दवाइयां चोरी कर ले गए। सुबह ट्यूबवेल पर पहुंचने पर किसान को चोरी की जानकारी हुई। चोरी की घटना से किसान को हजारों र...