Shamli News: किसानों ने ट्यूबवेल से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता
शामली, जुलाई 6 -- Shamli News: शामली। जनपद के गांव लिसाढ़ के किसानों ने खेतों में स्थापित ट्यूबवेलों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर डीएम शामली को शिकायती पत्र सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। शिकायती पत्र में गांव लिसाढ़ निवासी प्रमोद कुमार, विपिन मलिक, विनोद कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य किसानों ने बताया कि 24 जून एवं 4 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने उनके खेतों में लगी ट्यूबवेलों के ताले तोड़कर केबल, स्टार्टर, कटआउट, डोरी तथा अन्य विद्युत उपकरण चोरी कर लिए। किसानों का कहना है कि लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र के किसानों में भारी रोष एवं भय का माहौल बना हुआ है।किसानों ने आरोप लगाया कि आए दिन हो रही चोरियों के कारण खेती-किसानी प्रभावित हो रही है और सिंचाई व्यवस्था भी बाधित हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.