शामली, नवम्बर 4 -- Shamli News: मंगलवार क़ो गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मथुरा स्थित गन्ना मंत्री के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराए जाने तथा आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग प्रमुखता से उठाई। मंगलवार क़ो किसान प्रतिनिधिमंडल ने गन्ना मंत्री को किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि गन्ने का भुगतान समय पर नहीं होने से किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बकाया भुगतान शीघ्र दिलाने के साथ ही गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Hardoi News: हरियावां चीनी मिल में पूजन के साथ पेराई सत्र शुरू इस पर गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह ने किसानों को दीपावली के तुरंत बाद बकाया ग...