Shamli News: किसानों को कीटनाशकों के सुरक्षित और वैज्ञानिक प्रयोग की दी जानकारी
शामली, सितम्बर 23 -- Shamli News: शामली। शहर के आरके पीजी कॉलेज के कीट विज्ञान विभाग की ओर से एनसीएसटी प्रायोजित परियोजना के तहत इशोपुर टील गांव में किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को कीटनाशकों के उचित मात्रा में प्रयोग, छिड़काव की तकनीक और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र शामली के वैज्ञानिक अजय कुमार ने किसानों को कीटनाशकों के सही चयन, अनुशंसित मात्रा और प्रभावी छिड़काव की जानकारी देते हुए लेबल पर दिए निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। वैज्ञानिक डॉ. साकिब परवेज ने विभिन्न प्रकार के स्प्रेयर और नोजल के उचित उपयोग तथा कृषि उपकरणों के रखरखाव के बारे में बताया। परियोजना प्रभारी डॉ. रोहित राणा ने किसानों को कीटनाशकों के सुरक्षित मिश्रण, भंडारण, छिड़काव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.