Shamli News: किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रहेगा, गांव-गांव संगठन मजबूत करें : राकेश टिकैत।
शामली, अगस्त 21 -- Shamli News: कस्बे के ऊन रोड स्थित एकता कॉलोनी के ग्राउंड में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ता सम्मेलन एवं बैठक का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के किसानों को संबोधित किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सिख समाज के लोगों ने भाकियू की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, वाल्मीकि समाज की ओर से आनंद चंचल ने राकेश टिकैत को भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। किसानों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने और किसानों को भाकियू से जोड़ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.