Shamli News: किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले प्रतिनिधिमंडल
शामली, सितम्बर 8 -- Shamli News: शामली। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से संबंधित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं से डीएम को अवगत कराया और जल्द समाधान की मांग की। डीएम ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। किसानों ने बताया कि इकोनॉमिक कॉरिडोर के अंतर्गत बनाए गए अंडरपासों में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे किसानों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा भिक्का माजरा में सर्विस रोड का निर्माण कार्य अभी तक अधूरा पड़ा है, जिसके कारण ग्रामीणों और किसानों को दिक्कत हो रही है। किसानों ने कॉरिडोर क्षेत्र में बरसात के पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था कराने की भी मांग की।प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.