शामली, अक्टूबर 30 -- Shamli News: कैराना। तहसील गेट के निकट बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार किशोर की मौत हो गई थी। पुलिस ने बस चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। खालिद निवासी मोहल्ला खैलकलां खुरगान रोड हाल निवासी पानीपत ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि 26 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसका बेटा आलिम ई-रिक्शा में सवार होकर शामली रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान तहसील गेट के पास पीछे से आई मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा की बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में आलिम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के बाद अब चालक की शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...