Shamli News: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
शामली, सितम्बर 22 -- Shamli News: कैराना। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। पीड़िता के परिजन की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। आरोप था कि आरोपियों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा पीड़िता की मोबाइल से वीडियो बनाई गई, जिसके बाद उसे ब्लैकमेल किया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने घटना में सोयब व आशू उर्फ आसिफ निवासीगण गांव पठेड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।
जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कैराना। जानल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.