Shamli News: किशोरी को शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने वाला पकड़ा
शामली, सितम्बर 1 -- Shamli News: कैराना। किशोरी को शादी का झांसा देकर उसकी फोटो के माध्यम से ब्लैकमेल करने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। कोतवाली क्षेत्र निवासी परिजनों ने 20 अगस्त को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि गांव घिस्सुगढ़ निवासी अमित कुमार ने किशोरी से फोन पर संपर्क कर उसे शादी का झांसा दिया तथा फोटो के जरिये उसे ब्लैकमेल करने और धमकी देने की बात कही गई थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.