Shamli News: किड्स क्रिकेट लीग सीजन-2 के ट्रायल में 120 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
शामली, अक्टूबर 4 -- Shamli News: किड्स क्रिकेट लीग सीजन-2 के लिए चंडीगढ़ पैंथर पलटन टीम के चयन ट्रायल में विभिन्न शहरों से पहुंचे 120 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रविवार को भास्कर इंटरनेशनल स्कूल कैराना में आयोजित ट्रायल में 70 बल्लेबाज और 50 गेंदबाजों ने हिस्सा लिया। किड्स क्रिकेट लीग के पहले संस्करण की सफलता के बाद दूसरा संस्करण नवंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में आठ टीमें फ्रेंचाइजी के रूप में हिस्सा लेंगी। इसमें अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा और सभी मुकाबले 25-25 ओवर के होंगे। ट्रायल में सहारनपुर, शामली, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, पानीपत, हरिद्वार और रुड़की समेत विभिन्न शहरों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के लिए मेरठ से चय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.