शामली, अगस्त 6 -- Shamli News: थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के गांव कादरगढ़ चौकी पर तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल अजय कुमार की दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। ड्यूटी पर जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से में घायल हो गए थे जिन्हें गंभीर हालत के चलते मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया। थाना भवन क्षेत्र की कादरगढ़ चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल अजय कुमार दो दिन पूर्व सोमवार को कावड़ ड्यूटी पर जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस के अनुसार बुलंदशहर के कैथल निवासी अजय कुमार कांवड़ ड्यूटी के लिए रवाना हो रहे थे। जैसे ही वह हिंड चौकी के निकट स्...