शामली, अगस्त 30 -- Shamli News: चौसाना। कस्बा चौसाना क्षेत्र में शनिवार रात कार सवार युवकों द्वारा दबंगई दिखाते हुए दो अलग-अलग युवकों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने पहले राहगीर के साथ अभद्रता और मारपीट की, इसके बाद बाजार में एक युवक को दौड़ाकर पीटा। आरोपियों ने दोनों घटनाओं के वीडियो भी बनाए और आपत्तिजनक शब्दों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया।

पहली घटना दोनों पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पहली घटना गढ़ी हसनपुर के मदरसे में पढ़ाने वाले कारी रिजवान के साथ बताई जा रही है। आरोप है कि शनिवार रात कारी रिजवान बाइक से गढ़ी हसनपुर जा रहे थे। इसी दौरान कार सवार युवकों ने गलत तरीके से कार चलाते हुए उन्हें परेशान किया ...