शामली, अगस्त 21 -- Shamli News: शामली। गत दिवस सडक हादसे में युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम से लौटे शव को देख परिजनों में रोष फैल गया। उन्होने सहारनपुर-करनाल हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची थाना आदर्शमंडी, शहर कोतवाली व पीएसी पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को हाईवे से हटाया, जिसके बाद परिजनों ने बधेव मालैंडी रोड पर बैठ गए। इस दौरान परिजनों की पुलिसकर्मियों की तीखी नोंक झोंक भी हुई। थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव बधेव निवासी 18 वर्षीय रोहन पुत्र संजू की गत बुधवार देर शाम कार की टक्कर लगने से उस समय मौत हो गई थी, जब वह अपने एक दोस्त को छोडकर वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान बधेव-मालैंडी मार्ग पर कार सवार ने अपना संतुलन खोते हुए युवक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक युवक शामली के आरके इंटर कालेज ...