Shamli News: कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न होने पर उद्यमियों ने अधिकारियों को किया सम्मानित
शामली, अगस्त 21 -- Shamli News: जनपद में कांवड़ यात्रा सकुशल और निर्विघ्न संपन्न होने पर शामली के उद्यमियों एवं व्यापारियों ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक से पूर्व आयोजित समारोह में डीएम आलोक यादव, एसपी एनपी सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शॉल, बुके और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इस दौरान डीएम आलोक यादव ने कहा कि शामली के व्यापारी और उद्यमी समाज ने कांवड़ियों की तन-मन-धन से सेवा की। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें शामली में सेवा करने का अवसर मिला। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने के लिए उन्होंने व्यापारी एवं उद्यमी समाज का आभार जताया। एसपी एनपी सिंह ने कहा कि इस बार करीब 50 लाख कांवड़िए शामली जनपद से होकर गुजरे। सभी कांवड़िए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.