शामली, जुलाई 15 -- Shamli News: कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में नोडल अधिकारी, सह नोडल अधिकारी और सुपरवाइजर की तैनाती कर दी गई है। कांवड़ मार्ग के 11 प्रमुख स्थानों पर 24 घंटे मेडिकल कैंप संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा कांवड़ मार्ग पर स्थित 10 निजी अस्पतालों, सभी सीएचसी तथा जिला अस्पताल में कांवड़ियों के लिए बेड आरक्षित रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। सीएमओ डॉ. कृष्ण गोपाल ने एसीएमओ डॉ. अतुल बंसल को कांवड़ यात्रा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. करण चौधरी को सह नोडल अधिकारी तथा डॉ. शौर्य मलिक को सुपरवाइजर बनाया गया है। तीनों अधिकारी कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी, समन्वय और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने की जिम्मेदारी नि...