Shamli News: कांवड़ यात्रा की निगरानी को नगर पालिका ने नियुक्त किए पांच कांवड़ मेला प्रभारी
शामली, जुलाई 23 -- Shamli News: शामली। श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर पालिका ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए पांच सभासदों को कांवड़ मेला प्रभारी नियुक्त किया है। नगर पालिका कार्यालय में आयोजित बैठक में चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों के लिए शामली नगर में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस वर्ष कांवड़ मेला 28 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त को श्रावण शिवरात्रि तक चलेगा। ईओ विनोद कुमार सोलंकी ने बताया कि कांवड़ यात्रा की जिम्मेदारी के लिए सभासद प्रमोद कुमार जांगिड, सभासद पिंकी, सभासद पूजा पत्नी मनोज कुमार, नामित सभासद डॉ. हरिओम पाठक और नामित सभासद देवानंद गौड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.