शामली, जुलाई 31 -- Shamli News: शहर के कैराना रोड स्थित ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल के कांवड सेवा शिविर का पूजन हुआ। प्रतिवर्ष लगने वाले इस कांवड सेवा शिविर में आधुनिक मशीनों से कांवडियों की सेवा की जाती है। शुक्रवार को शहर के कैराना रोड स्थित ग्लोबल शांति केयर के कांवड सेवा शिविर का शुभारंभ के लिए पूजन किया गया। पंडित शशिकांत झा व ईश्वर दत्त शास्त्री ने विधि विधान से पूजन कराया। इस दौरान यजमान के रूप में प्रमुख समाजसेवी कुशांक चौहान रहे। भगवान शिव की आराधना के साथ महाआरती की गई। उन्होने बताया कि एक अगस्त से कांवड सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ कर दिया जायेगा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क शिविर का आयोजन इस कांवड सेवा शिविर में कांवडियों को भोजन, फल, दूध, रहने, सोने, स्नान करने की व्यावस्था के ...