Shamli News: कांधला सीएचसी में फिर ठप हुई एक्सरे सेवा, मरीज निजी सेंटरों के भरोसे
शामली, जुलाई 27 -- Shamli News: कांधला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बार फिर एक्सरे सेवा बंद होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जसाला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सरे मशीन उपलब्ध होने के बावजूद टेक्नीशियन के अभाव में सुविधा शुरू नहीं हो पा रही है। वहीं कांधला सीएचसी में एक्सरे मशीन नहीं होने से मरीजों को मजबूरन निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे खासकर गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे सुविधा बंद होने से प्रतिदिन इलाज के लिए आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क दुर्घटना, हड्डी में चोट, सीने की जांच और अन्य बीमारियों के मामलों में चिकित्सक एक्सरे कराने की सलाह देते हैं, लेकिन सरकारी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.