Shamli News: कांधला में सड़क हादसा: कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित, दो शिव भक्त गंभीर घायल
शामली, अगस्त 9 -- Shamli News: हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे दो शिव भक्त रविवार को कांधला-भारसी मोड़ स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। अचानक बाइक के सामने कुत्ता आने से उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मदद के बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान दिल्ली के संगम विहार निवासी पवन पुत्र जगन्नाथ सिंह और दीपक पुत्र गरीबदास के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए जा रहे थे। दोनों जैसे ही कांधला-भारसी मोड़ स्थित नायरा पेट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.