Shamli News: कांधला में बाइक खड़ी करने के विवाद में दो भाइयों पर हमला, चार नामजद
शामली, जुलाई 26 -- Shamli News: कस्बे की नई बस्ती में बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद के बाद दो भाइयों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित आमिर खान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि कल्लू, राशिद, वाजिद और जाहिद डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और उस तथा उसके भाई साहिल पर हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे लोगों पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.