शामली, अगस्त 21 -- Shamli News: कांधला। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को कांधला में निकली कलश वंदन यात्रा का समाज के लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। बारिश के बावजूद यात्रा के स्वागत के लिए सैकड़ों महिलाएं और लोग मौजूद रहे। यात्रा के कांधला पहुंचने पर पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कलश वंदन यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने संत रविदास महाराज के चरणों की पवित्र मिट्टी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत रविदास महाराज के समतामूलक विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज को जाति-पाति, भेदभाव और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर समानता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया। यह...