शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: कांधला देहात क्षेत्र में बिजली घर रोड की हालत बद से बदतर हो चुकी है। जर्जर सड़कें, चोक नाले और लगातार जलभराव की समस्या ने ग्रामीणों का जीवन नर्क बना दिया है। बारिश के मौसम में तो यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जब दूषित गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है। स्कूल और मस्जिद जाने वाले लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बिजली घर रोड पर सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है। गहरे गड्ढों से भरी यह सड़क अब हादसों का सबब बन रही है। सबसे बड़ी समस्या चौक नाले की है, जो वर्षों से चोक पड़े हुए हैं। नालों में जमा गंदगी और कचरे के कारण पानी की निकासी बाधित हो जाती है, जिससे सड़क पर जलभरा...