शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने से रोकने के उद्देश्य से बाबरी पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश कमेटी के सदस्य एवं जिला महासचिव जबर सिंह पाल को हाउस अरेस्ट किया हुआ है। वह पिछले दो दिनों से अपने घर पर ही हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के चलते वह दिल्ली नहीं जा पा रहे हैं। कांग्रेस नेता को घर पर रोके जाने की जानकारी के बाद क्षेत्र में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, बाबरी निवासी जबर सिंह पाल कांग्रेस पार्टी में प्रदेश कमेटी के सदस्य होने के साथ ही जिला महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह भी पढ़ें- Hathras News: दिल्ली आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेता नजरंबद कांग्रेस पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रम के सिलसिले में उन्हें दिल्ली जाना था। इसी दौरान बाबरी पुलिस ने उन्हें...