Shamli News: कलेक्शन कर्मी के साठ मारपीट
शामली, नवम्बर 4 -- Shamli News: नगर के नवीपुरा मुहल्ले में कलेक्शन करने जा रहे एक युवक के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाने में दी गई तहरीर के अनुसार पीड़ित विजय कुमार पुत्र प्रेमचंद निवासी गांव सरौवर खुर्द थाना सरूरपुर खुर्द जिला मेरठ ने बताया कि सोमवार को सायकाल वह अपने सहयोगी प्रविन्द्र पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी मझोला थाना देवबंद जिला सहारनपुर के साथ कस्बा थानाभवन में कलेक्शन का कार्य कर रहा था। विजय कुमार ने बताया गया कि वह नवीपुरा मुहल्ले में विजय के घर पर जा रहे थे, तभी रास्ते में मुहल्ला नवीपुरा निवासी आरोपी जोनी ने अचानक उसकी मोटरसाइकिल रोक ली। आरोप है कि जोनी ने गाली-गलौज करते हुए उसके सिर में डंडा मारकर उसे घायल कर दिया।पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर रिपो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.