शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: नगर पालिका द्वारा मोहल्ला कलंदरशाह में नाला निर्माण के लिए तोड़े गए पुराने नालों का कार्य समय पर पूरा नहीं होने से स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। बरसात के मौसम में खुले पड़े नालों और सडक पर डाले गए कूडे से गंदगी फैल गई है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों नवाब मलिक, सलीम अंसारी, कल्लू, जलालुददीन, महबूब आदि का कहना है कि नगर पालिका ने करीब एक सप्ताह पहले नालों की सफाई के नाम पर दुकानदारों व घरों के सभी चबूतरे तोडकर नालों से मलबा निकालकर सडक पर फेंक दिया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी से जलभराव उन्होने नालों का निर्माण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक न तो कूडा करकट उठाया गया और न नही नालों का निर्माण शुरू...