Shamli News: करनाल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से विवाहिता की मौत, दो युवक गंभीर घायल
शामली, नवम्बर 15 -- Shamli News: चौसाना/शामली। झिंझाना थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर नया गांव कट के निकट शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले शामली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। विवाहिता की मौत से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने हाईवे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।क्षेत्र के नया गांव निवासी प्रिया अपने परिजनों के साथ बाइक पर सवार होकर लिसाढ़ गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.