Shamli News: कमरे में बंद कर युवक को पीटा
शामली, जुलाई 20 -- Shamli News: कांधला। कस्बे के एक युवक को कमरे में बंद कर लाठी-डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पीटने तथा गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घायल युवक ने एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना कांधला में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। मोहल्ला गुजरान निवासी टीटू पुत्र प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि क्षेत्र के गांव हाजीपुर दुगड्डा निवासी एक युवक अपने साथियों के साथ उसे बहाने से दिल्ली रोड स्थित एक स्थान पर ले गया। आरोप है कि वहां उसे एक कमरे में बंद कर लाठी-डंडों और बेल्टों से बेरहमी से पीटा गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया।पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी उसे कमरे में बंद कर मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.