Shamli News: कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग
शामली, नवम्बर 15 -- Shamli News: चौसाना। गांव निवासी 48 वर्षीय बाशिद कुरैशी की मौत को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मृतक के बेटे सोनू कुरैशी ने पिता की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। शुक्रवार को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर उसने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वहीं, आरोपी पक्ष ने हत्या के आरोपों को निराधार बताते हुए मौत का कारण सड़क हादसा बताया है। सोनू कुरैशी के अनुसार, आठ नवंबर की रात करीब 8:30 से 10 बजे के बीच उसके पिता बाइक से चौसाना से करनाल जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे ने अपने ताऊ और उनके पांच बेटों पर पिता की हत्या करने या कराने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पिता की मौत के बाद उनका मोबाइल फोन भी गायब है। आरोप है कि दबाव के चलते बिना पोस्टमार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.