Shamli News: कपड़े चुराते हुए चोर रंगेहाथों पकड़ा
शामली, अगस्त 19 -- Shamli News: मंगलवार रात करीब आठ बजे मोहल्ला बिसातियान निवासी नफीस अहमद अपनी रेडीमेड की दुकान पर बैठा था। इस दौरान मोहल्ले का ही सरवर वहां पर आया तथा दुकान के अंदर से नौ रेडीमेड कपड़े चोरी करके काली पॉलीथिन में डालकर ले जाने लगा। इस दौरान उसकी नजर चोर पर पहुंच गई तथा उसे दबोच लिया। बाद में नफीस ने अन्य व्यापारियों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.