शामली, अगस्त 21 -- Shamli News: झिंझाना। क्षेत्र के गांव पटनीप्रतापुर ग्राम पंचायत के मजरे मंदिर वाला में स्थित भूमिया खेड़ा इन दिनों श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां करीब 30 वर्ष पुराने कदम के पेड़ पर बाबा खाटूश्यामजी की आकृति दिखाई देने की खबर फैलते ही ग्रामीणों और आसपास के श्रद्धालुओं में कौतूहल के साथ आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से लोग पेड़ पर दिखाई दे रही आकृति के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर वाला डेरा स्थित भूमिया खेड़ा पर करीब तीन दशक पुराना कदम का पेड़ लगा हुआ है। भूमिया खेड़ा के सामने ही ग्रामीण राधेश्याम का मकान है। राधेश्याम के मुताबिक 12 अगस्त की शाम वह अपने मकान में बैठे थे। इसी दौरान उनकी नजर कदम के पेड़ पर पड़ी, जहां उन्हें बाबा खाटूश्यामजी की प्रतिमा जैसी आकृति दिखाई दी। देखते...