शामली, सितम्बर 26 -- Shamli News: कैराना। यमुना नदी में स्नान के दौरान शनिवार को फिर हादसा होने से सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां यमुना का घाट आज भी कच्चा है। श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित स्नान की कोई निर्धारित व्यवस्था नहीं है। ब्रिज के नीचे और हैदरपुर की ओर यमुना में कई स्थानों पर गहरे कुंड बने हुए हैं। कुछ स्थानों पर पानी की गहराई 20 से 30 फीट तक है। ऐसे में गहराई का अंदाजा नहीं होने पर श्रद्धालु जान गंवा रहे हैं। यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना नदी का क्षेत्र कैराना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां विभिन्न अवसरों पर श्रद्धालु पुण्यकर्म करने के लिए पहुंचते हैं। स्थायी गोताखोरों की तैनाती नहीं है। यमुना ब्रिज के पिलरों पर अधिक गहराई होने की चेतावनी लिखवाई गई है, लेकिन स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की कई बार उस पर नजर...