शामली, नवम्बर 2 -- Shamli News: शामली-शामला स्थित डिस्टलरी प्लांट में भूसा लेकर जा रही एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली रिहायशी बस्ती में सोमदत्त के मकान के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान चालक और परिचालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि ट्राली की चपेट में कोई राहगीर या स्थानीय व्यक्ति नहीं आया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी वाहनों के आवागमन और ओवरलोडिंग को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्राली शामली-शामला स्थित डिस्टलरी प्लांट की ओर जा रही थी। चालक शाकिर निवासी दौलतपुर, जिला सहारनपुर के अनुसार, ट्राली में अधिक भूसा भरा होने के कारण वाहन ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से टकरा गया। तारों से चिंगारियां निकलने लगीं। इससे घबराए चालक ने बाईपास की ओर जाने के बजाय ट्रैक्टर-ट्राली को रिहायशी बस्ती की ओर मोड़ ...