Shamli News: ओली तप के पांचवें दिन राम की विजय और भरत-राम मिलाप का प्रसंग सुनाया
शामली, अक्टूबर 22 -- Shamli News: शामली। शहर के मील रोड स्थित श्री श्वेतांबर जैन स्थानक मंदिर में चल रहे ओली तप के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने तपस्या और धार्मिक प्रवचनों में भाग लिया। संघ संचालक नरेश मुनि महाराज ने रामायण के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को सत्य, धर्म, विनम्रता और सेवा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि हमेशा जीत सच्चाई और धर्म की होती है। व्यक्ति को अपने सुखों का त्याग कर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। प्रवचन के दौरान नरेश मुनि महाराज ने भगवान श्रीराम की विजय, माता सीता की अग्निपरीक्षा और हनुमान जी के भरत से मिलने का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम ने हनुमान जी को भरत के पास अपनी वापसी का संदेश देने के लिए भेजा था। यह भी पढ़ें- Shamli News: रामराज तिलक के साथ 57वें रामलीला महोत्सव का भव्य समापन, कलाकार सम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.