शामली, अक्टूबर 3 -- Shamli News: झिंझाना। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत थाना झिंझाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार देर शाम पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हौसंगपुर रोड स्थित नोगजा पीर के पास घेराबंदी कर एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 58 ग्राम स्मैक और उसकी बिक्री से कमाए गए बताए जा रहे एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्मैक की सप्लाई करने वाले एक अन्य व्यक्ति का नाम भी पुलिस को बताया है। उपनिरीक्षक राकेश कुमार गौतम पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: 22.81 ग्राम स्मैक के साथ डिलीवरी व्वॉय गिरफ्तार इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशीले पदार्थ के साथ हौसंगपुर रोड स्थित नोगजा पीर के पास म...