Shamli News: एसडीएस कांवेंट स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
शामली, सितम्बर 2 -- Shamli News: झिंझाना। एसडीएस कांवेंट स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय परिसर पूरी तरह कृष्णमय नजर आया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जन्माष्टमी की थीम पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नर्सरी से कक्षा पांच तक के छात्र-छात्राएं आकर्षक एवं रंग-बिरंगी वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा और सुदामा का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। नन्हे कृष्णों और राधा के रूप में सजे बच्चों की मासूम अदाओं और सुंदर वेशभूषा ने विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों को खूब आकर्षित किया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: राधा-कृष्ण की वेशभूषा में बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.