Shamli News: एसडीएम से नए पुल के आगे सड़क चौड़ीकरण की मांग,
शामली, अगस्त 22 -- Shamli News: पूर्वी यमुना नहर पर नवनिर्मित पुल के आगे सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण वाहन चालकों को हो रही परेशानी को लेकर सड़क चौड़ीकरण की मांग उठाई गई है। एसडीएम शामली को दिए मांग पत्र में बताया गया है कि पूर्वी यमुना नहर पर नवीन पुल का निर्माण हो चुका है। पुल से आगे मोड़ पर सड़क काफी संकरी है, जबकि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी की गई है। इसके बावजूद मोड़ वाले स्थान पर सड़क का चौड़ीकरण नहीं किया गया है। संकरी सड़क के कारण यहां वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मौके पर मास्टर नरेश कुमार, शिवकुमार, विश्व प्रताप सिंह, फूल कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.