Shamli News: एलम कट पर बाइक रोकने को लेकर विवाद, डीसीएम चालक पर मारपीट का आरोप
शामली, जुलाई 3 -- Shamli News: कांधला। नेशनल हाईवे पर स्थित एलम कट पर बाइक की गति धीमी करने को लेकर बाइक सवार और डीसीएम चालक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद डीसीएम चालक ने बाइक सवार के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद आसपास मौजूद किसानों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने आरोपी चालक के खिलाफ कांधला थाने में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जनपद बागपत के गांव टीकरी निवासी रोबिन सिंह शामली में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह एलम कट के पास पहुंचे, उन्होंने कट से मुड़ने के लिए अपनी बाइक की गति धीमी कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे डीसीएम चालक को भी अचानक ब्रेक लगाने पड़े। इसे लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर डीसीएम चालक ने उसके साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.