Shamli News: एलम कट पर पलटा छात्राओं से भरा ई-रिक्शा, आधा दर्जन से अधिक घायल
शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र के एलम कट के पास मंगलवार को छात्राओं से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में आधा दर्जन से अधिक छात्राएं घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल छात्राओं को ई-रिक्शा से बाहर निकालकर उपचार के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलने पर छात्राओं के परिजनों में भी चिंता का माहौल बन गया। एलम निवासी आनिया, लक्ष्मी, ईशा, अलशिका, फातिमा और अक्सा समेत अन्य छात्राएं ई-रिक्शा में सवार होकर एलम स्कूल नंबर दो में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही थीं। बताया गया कि इनमें अधिकांश छात्राएं कक्षा चार और पांच की विद्यार्थी हैं। जैसे ही ई-रिक्शा एलम कट के पास चौराहे पर पहुंचा, तभी वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.