शामली, सितम्बर 1 -- Shamli News: नगर के मोहल्ला छिपीयान स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एल आई सी) के मिनी ऑफिस पर एल आई सी की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य लोगों, और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर एल आई सी की पॉलिसी के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम का शुभारंभ लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या पूजा मलिक ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के दौरान उन्होंने एलआईसी की सेवाओं, बीमा के महत्व तथा आम लोगों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने में जीवन बीमा की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवन में अचानक आने वाली परिस्थितियों से परिवार को आर्थिक सुरक्षा भारतीय जीवन बीमा निगम प्रदान करता है इस अवसर पर एलआईसी के अभिकर्ता विनय कुमार गौतम द्वारा विशेष रूप स...