Shamli News: एमडीए की टीम ने किया कांशीराम आवासो का भौतिक निरीक्षण
शामली, सितम्बर 18 -- Shamli News: जलालाबाद। कस्बे में कांशीराम आवास योजना के 18 ब्लॉकों में बने 216 भवनों की वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए गुरुवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर भौतिक एवं तकनीकी जांच की। टीम ने भवनों की मजबूती, निर्माण गुणवत्ता,जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों तथा मरम्मत की आवश्यकता का जायजा लिया।
भवनों की जांच योजना के ब्लॉक संख्या-14 के भवनों की खराब स्थिति को लेकर पूर्व में लोक निर्माण विभाग से तकनीकी जांच कराई गई थी। भवनों के जर्जर पाए जाने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ज़हीर मलिक एवं अधिशासी अधिकारी जयवीर शर्मा ने सभी 216 भवनों की व्यापक तकनीकी जांच कराने का अनुरोध किया था। नगर पंचायत का कहना था कि भवनों के निर्माण को लगभग 15 वर्ष ही हुए हैं, इसलिए विशेषज्ञों से वास्तविक स्थिति की जांच जरूरी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.