शामली, जुलाई 8 -- Shamli News: शामली। जनपद शामली की मेधावी छात्रा मेघा मित्तल ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। शहर के गगन विहार निवासी मेघा मित्तल पुत्री संदीप मित्तल ने वर्ष 2025-26 में एमएससी (गृह विज्ञान) की परीक्षा में 86.35 प्रतिशत अंक प्राप्त कर माँ शाकंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से संबद्ध एसडी डिग्री कॉलेज, मुजफ्फरनगर में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त की है। मेघा की इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को लेकर परिजनों ने इसे कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में मेघा मित्तल को माँ शाकंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में सम्मान...