Shamli News: एनसीसी कैडेट्स ने निकाली तिरंगा रैली, लोगों को किया जागरूक
शामली, अगस्त 14 -- Shamli News: शामली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को 85 बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में एनसीसी कैडेट्स ने शहर में भव्य तिरंगा रैली निकालकर लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया। रैली में राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज, वीवी इंटर कॉलेज और राष्ट्रीय किसान डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली का आयोजन 85 बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल एसएस कार्की के निर्देशानुसार किया गया। रैली को राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, मेजर केपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैडेट्स का नेतृत्व मेजर केपी सिंह, कैप्टन रजनीश कुमार, लेफ्टिनेंट आशीष कुमार और सेकंड ऑफिसर डॉ. विजय कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- Shamli News: कैराना में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे विद्यार्थी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.