Shamli News: एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं नेतृत्व प्रशिक्षण
शामली, जुलाई 2 -- Shamli News: शहर के देशभक्त इंटर कॉलेज शामली में एनसीसी 85 यूपी बटालियन के कैंप के सातवें दिन कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं नेतृत्व के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योगाचार्य राजकुमार द्वारा योगाभ्यास से हुई। उन्होंने कैडेट्स को विभिन्न योगासन कराते हुए योग के लाभों की जानकारी दी और बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक समस्याओं में राहत मिलती है तथा मानसिक शांति प्राप्त होती है। इसके पश्चात चीफ ऑफिसर अशोक कुमार एवं हवलदार मीन बहादुर थापा ने कैडेट्स को फायरिंग रेंज पर ले जाकर फायरिंग का अभ्यास कराया।लीडरशिप सत्र में के ऑफिसर नीरज कुमार ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एक अच्छा नेतृत्वकर्ता वही होता है जिसका व्यवहार अच्छा हो और जो अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करे। यह भी पढ़ें- युवाओं में अनुशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.