Shamli News: एनसीसी कैडेट्स का अनुशासन और प्रशिक्षण सराहनीय- कर्नल एसएस कार्की
शामली, जुलाई 31 -- Shamli News: 85 यूपी बटालियन एनसीसी शामली के नव नियुक्त कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एसएस कार्की ने शुक्रवार को शहर के सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली का दौरा कर एनसीसी गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सीपी भदोला भी मौजूद रहे। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य फादर जोसे मैथ्यू थेक्केल ने कर्नल एसएस कार्की का बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद कमांडिंग ऑफिसर ने एनसीसी कैडेट्स की परेड का निरीक्षण किया और कैडेट्स से सलामी ली। उन्होंने कैडेट्स के अनुशासन, परेड की गुणवत्ता और प्रशिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली।इस अवसर पर कर्नल एसएस कार्की ने कहा कि एनसीसी केवल वर्दी धारण करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति, सेवा भावना और चरित्र निर्माण का सशक्त मंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.